फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy Chief Minister Maurya praised the visitor gallery built in Green Park

Kanpur: उप मुख्यमंत्री मौर्य ने ग्रीनपार्क में बनी विजिटर गैलरी को सराहा, बोले- आने वाली पीढ़ी को मिलेगा फायदा

Sat, 27 Aug 2022 04:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Aug 2022 04:40 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विजिटर गैलरी के निर्माण से आने वाली पीढ़ी को काफी फायदा मिलेगा। वह क्रिकेट के इतिहास से रूबरू होंगे। पुराने खिलाड़ियों के इतिहास के बारे में जानेंगे।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Maurya praised the visitor gallery built in Green Park
बैटिंग करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के ग्रीनपार्क में नव निर्मित विजिटर गैलरी का निरीक्षण करने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खेल विभाग व स्मार्ट सिटी की सरहाना की। उन्होंने कहा कि इस गैलरी के निर्माण से आने वाली पीढ़ी को काफी फायदा मिलेगा। वह क्रिकेट के इतिहास से रूबरू होंगे। पुराने खिलाड़ियों के इतिहास के बारे में जानेंगे। इससे उनका मानसिक विकास होगा।

विज्ञापन


वह सबसे पहले विजिटर गैलरी में गए, जहां पुराने पेपरों की कटिंग देखी। इसके बाद वो बल्ले देखें, जिसमें खिलाड़ियों ने हस्ताक्षर किए थे। फिर उन्होंने ग्रीनपार्क पर आधारित लघु फिल्म देखी। वह क्रिकेट कैफे भी गए। जहां उन्होंने खिलाड़ियों से संबंधित पुस्तकें देखीं। फिर नीचे आकर कैफे में सबके साथ बैठकर चाय पी।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कमिश्नर डॉ. राज शेखर से कहा कि पूरे कमिश्नरेट में जो खिलाड़ी सबसे बेहतर है, उनका चयन करें। फिर उनके बीच खेल की गतिविधियां कराएं। इससे खेल को बढ़ावा मिलेगा और बेहतर खिलाड़ी निकलकर बाहर आएंगे। खिलाड़ियों को भी खेलने के लिए एक मंच मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
केशव प्रयास मौर्य ग्रीनपार्क हॉस्टल के क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच भी गए। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलने के लिए उत्साहित किया। लखनऊ निवासी निखलेश प्रताप सिंह से क्रिकेट के बारे में पूछा और कहा कि मेहनत करते रहो फल अपने आप मिलेगा। चलते समय उन्होंने विजिटर पुस्तिका में हस्ताक्षर करते हुए लिखा कि यह गैलरी बहुत ही सराहनी प्रयास है। खेल विभाग, स्मार्ट सिटी के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सराहनीय प्रयास के परिणाम वर्तमान के साथ भविष्य के लिए भी अति महत्वपूर्ण हैं।

सांगा की गेंद पर मौर्य ने लगाए शॉट
विजिटर गैलरी में बनी सिंयुलेटर पिच पर केशव प्रसाद मौर्य ने बल्ला थामा तो विधायक सांगा ने गेंदबाजी की। वहीं विकेट के पीछे विधायक सुरेंद्र मैथानी रहे। इसके बाद बच्चों ने उप मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed