फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Departing from Kanpur is cheap, but returning home has become expensive.

Kanpur News: कानपुर से जाना सस्ता, महंगी हुई घर वापसी

Mon, 19 Oct 2026 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Departing from Kanpur is cheap, but returning home has become expensive.
कानपुर। दिवाली पर घर पहुंचने की जल्दबाजी के बीच हवाई किरायों में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। छह नवंबर को धनतेरस, सात को छोटी दिवाली और आठ नवंबर को बड़ी दिवाली के मद्देनजर यात्री 15 दिन पहले से टिकट बुक करा रहे हैं। टिकटों की उपलब्धता घटने और किराया बढ़ने के कारण बुकिंग तेज हो गई है। दिवाली के आसपास कई उड़ानों की सीटें लगभग फुल हो रही हैं।
विज्ञापन

कानपुर से दिल्ली का किराया छह, सात और आठ नवंबर को 5,184 से 5,499 रुपये रहेगा, जबकि नौ नवंबर को 6,129 और 10 नवंबर से अगले कुछ दिनों तक 12,114 रुपये हो जाएगा। दिल्ली से कानपुर का किराया छह से आठ नवंबर तक 12,437 रुपये है।
विज्ञापन

कानपुर से मुंबई का किराया छह से नौ नवंबर तक 7,475 से 8,278 रुपये रहेगा। 10 नवंबर को यह 20,694 और एक नवंबर को 21,088 रुपये बताया गया है। मुंबई से कानपुर का किराया छह से आठ नवंबर तक 21,968 रुपये रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर से बंगलुरू का किराया छह से आठ नवंबर तक 9,177 से 9,446 रुपये और 10 नवंबर से 14,343 रुपये होगा। बंगलुरू से कानपुर का किराया छह नवंबर को 22,378, सात को 28,230 और आठ को 20,488 रुपये है।

एयरपोर्ट अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव के मुताबिक, त्योहार पर किराये में उतार-चढ़ाव होता है और यात्री पहले से बुकिंग करा रहे हैं। कानपुर से दिल्ली-मुंबई की उड़ानें रोजाना, जबकि बंगलुरू की उड़ानें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध हैं। किराया समय और सीटों की उपलब्धता के अनुसार बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed