फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dense fog grew cold trains late hours

छाया घना कोहरा, बढ़ी सर्दी, ट्रेनें घंटों लेट

Thu, 01 Dec 2016 12:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
dense fog grew cold trains late hours
ग्यारह हजार से ज्यादा टिकट कैंसिल - फोटो : ओपी वाधवानी
अधिकतम, न्यूनतम तापमान के उतार-चढ़ाव और हवाओं का रुख बदलने की वजह से कानपुर में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी (दृश्यता) कम हो गई। 50 मीटर सामने का व्यक्ति भी दिखाई नहीं पड़ा। वाहन सवारों को हेड लाइट जलानी पड़ी। कोहरे की वजह से शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कोहरा आगे भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन

127 ट्रेनें लेट, साढ़े 11 हजार टिकट वापस 
इस मौसम के पहले कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार जकड़ ली। कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली 316 ट्रेनों में 127 घंटों लेट रहीं। एक अफसर के मुताबिक कोहरे के कारण उत्तर-मध्य, नार्दर्न और नार्थ ईस्ट की सभी ट्रेनों में मंगलवार रात से बुधवार शाम तक साढ़े ग्यारह हजार से ज्यादा टिकट कैंसिल हुए। कानपुर सेंट्रल में सैकड़ों यात्रियों को वेटिंग रूम से लेकर प्लेटफार्म पर रात गुजारनी पड़ी। पूछताछ केंद्र पर भीड़ लगी रही। रेलवे के नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर ट्रेनों की सही लोकेशन जानने के लिए ऑनलाइन उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी तो वेबसाइट हैंग करने लगी। कोहरे के कारण सुबह 11:20 बजे सेंट्रल आने वाली दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंची। सुबह 6:30 बजे आने वाली श्रमशक्ति दोपहर डेढ़ बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed