{"_id":"638ce168c605df5f0147bcc2","slug":"dengue-cases-in-kanpur-14-new-dengue-infected-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue cases In Kanpur: डेंगू के 14 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 73","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue cases In Kanpur: डेंगू के 14 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 73
Mon, 05 Dec 2022 12:17 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Dec 2022 12:17 AM IST
सार
एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि उर्सला और मेडिकल कॉलेज में कुल 99 सैंपल की जांच हुई थी। सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट 14.14 फीसदी है। एक्टिव केस 73 हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में डेंगू का डंक 14 और लोगों को लगा है। उर्सला ने 12 और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की लैब ने दो डेंगू पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट दी है। इनमें नगर के नौ और दूसरे जिलों के पांच रोगी हैं। तीन रोगी केपीएम, हैलट में दो और निजी अस्पतालों में छह रोगी भर्ती हैं।
विज्ञापन
एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि उर्सला और मेडिकल कॉलेज में कुल 99 सैंपल की जांच हुई थी। सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट 14.14 फीसदी है। एक्टिव केस 73 हैं। डेंगू संक्रमित रोगियों में केशव नगर, परेड, गुजैनी, रतनपुर कालोनी, महाराजपुर, पनकी आदि क्षेत्रों के लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न ब्लॉकों के सात स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाकर 422 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन