फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demanding compensation, ruckus was created by placing dead body at the gate of plotting site

Kanpur: मुआवजे की मांग को लेकर प्लाटिंग साइट के गेट पर शव रखकर काटा हंगामा

Tue, 08 Apr 2025 08:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Apr 2025 08:41 PM IST
सार

Kanpur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्लाटिंग साइट के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। मुआवजा न मिलने पर प्लाटिंग एरिया में अंतिम संस्कार करने की धमकी दी।

विज्ञापन
Demanding compensation, ruckus was created by placing  dead body at the gate of plotting site
युवक की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिधनू के हरबसपुर गांव में करंट की चपेट में आने से हुई सोनू की मौत के मामले में मंगलवार को परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्लाटिंग साइट के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। मुआवजा न मिलने पर प्लाटिंग साइट में ही अंतिम संस्कार करने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन


हरबसपुर निवासी किसान सुखदेव पासवान का बेटा सोनू (22) सोमवार को गेंहू की फसल काटने खेत गया था। देर शाम प्यास लगने पर वह नजदीक श्याम सिटी प्लाटिंग साइड परिसर में सबमर्सिबल लगे हैंडपंप से पानी पीने लगा। इस दौरान करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजन शव लेकर श्याम सिटी प्लाटिंग साइड के गेट पर पहुंचे। मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने केयरटेकर पर जानबूझकर सबमर्सिबल चलाने का आरोप लगाते हुए प्लाटिंग साइड के मालिक के मौके पर बुलाकर मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

Demanding compensation, ruckus was created by placing  dead body at the gate of plotting site
परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
मुआवजा न मिलने पर परिसर के अंदर शव का अंतिम संस्कार करने की धमकी दी। इस दौरान कुछ लोगों ने जमीन में गड्ढे की खुदाई भी शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया जिसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजदेव पुनिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed