{"_id":"66a411311c85af35d306c055","slug":"demand-from-sdm-to-remove-illegal-encroachment-from-market-premises-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-115277-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मंडी परिसर से अवैध कब्जा हटवाने की एसडीएम से मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मंडी परिसर से अवैध कब्जा हटवाने की एसडीएम से मांग
Sat, 27 Jul 2024 02:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
बरौर। कस्बा स्थित मंडी बाजार में अतिक्रमण किए जाने के कारण बाजार पहुंचना मुश्किल होता है। मंडी में सब्जी आदि की दुकानें भी नहीं लग पाती है। बाजार में लोगों ने मवेशी बांधने के साथ कब्जा कर रखा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने एसडीएम भोगनीपुर को शिकायती पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग की है।
भाकियू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंह सचान ने बताया कि बरौर में दो दिन साप्ताहिक बाजार लगती है। जिसके लिए गल्ला व सब्जी मंडी का निर्माण कराया गया है। मगर मंडी परिसर में निजी दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर दुकानें बना ली हैं। वहीं मंडी परिसर में ही मवेशी बांधने के साथ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इससे सब्जी व गल्ला दुकानदारों को दुकान लगाने की जगह नहीं मिलती। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले क्षेत्रीय लोग भी परेशान होते हैं। एसडीएम सर्वेश कुमार ने जांच कर अवैध कब्जे हटवाए जाने का आश्वासन दिया है।