{"_id":"5c24f385bdec2256f43684df","slug":"demand-for-formation-of-general-category-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में गूंजी सामान्य वर्ग आयोग गठन की मांग, भाजपा सांसद ने संसद में उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा में गूंजी सामान्य वर्ग आयोग गठन की मांग, भाजपा सांसद ने संसद में उठाया मुद्दा
Thu, 27 Dec 2018 10:50 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद ने संसद में उठाया मुद्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में सामान्य वर्ग आयोग के गठन और राज्यसभा में बुंदेलखंड क्षेत्र को विशेष वित्तीय सहायता प्रदान करने की मांगें गूंजीं। गुरुवार को शून्य काल के दौरान लोकसभा में बांदा-चित्रकूट सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने लोकसभा अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराते हुए केंद्र सरकार से कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और पिछड़ा वर्ग आयोग गठित हैं, और कार्यरत हैं।
सामान्य वर्ग के लिए कोई आयोग नहीं है। समाज में एक बड़ा वर्ग अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है। सांसद ने मांग की कि उपरोक्त आयोगों की तरह सामान्य वर्ग के लिए आयोगों का भी गठन किया जाए।
राज्यसभा में सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने प्रस्ताव रखा कि अनुसूचित जातियों, जनजातियों, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के निर्धन किसानों के कल्याण तथा क्षेत्र के विकास और संसाधनों के उचित उपयोग के लिए उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को विशेष वित्तीय सहायता प्रदान करने पर विधेयक लाने के लिए विचार किया जाए। विधेयक को पारित किया जाए। राज्यसभा महासचिव देशदीपक वर्मा ने इसे प्रस्तावों की सूची में शामिल किया।