फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deepak could not be traced even after five days

Kanpur News: पांच दिन बाद भी दीपक का नहीं चल सका पता

Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Deepak could not be traced even after five days
डेरापुर। फत्तेपुर आईटीआई के पास सेंगुर नदी के चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान दो युवक डूब गए थे। घटना के 100 घंटे यानी पांच दिन बीत जाने के बाद भी दूसरे युवक का पता नहीं चल सका है। वहीं जिला पंचायत सदस्य व लापता दीपक के चाचा ने नवांगतुक एसडीएम से मुलाकात कर चेकडैम के पास नदी में अस्थाई बांध बनाकर जलधारा को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

नदी में डूबे दीपक की तलाश में बुधवार शाम को सफलता न मिल पाने के बाद एनडीआरएफ की टीम बैरंग वापस लौट गई। गुरुवार को एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों चैकडैम से रानीपुर, डेरापुर, उधमपुर, किशवाखेड़ा से लेकर बिरिया घाट तक सर्च ऑपरेशन चलाया मगर देर शाम तक टीम को सफलता नहीं मिली। इधर नुनारी जिला पंचायत सदस्य महबूब खान व लापता दीपक के चाचा सतेंद्र यादव ने तहसील पहुंचकर नवांगतुक एसडीएम सुरभि शर्मा को घटना की जानकारी दी। साथ ही अस्थाई बांध बनाकर चेकडैम की ओर नदी का बहाव पूर्ण रूप से बंद करने की मांग की। जिससे दीपक को खोजने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार दोपहर को चेकडैम में नहाने के दौरान जरौली निवासी रोहित (25) व फत्तेपुर निवासी दीपक (28) डूब गए थे। सोमवार सुबह स्थानीय गोताखोरों ने चेकडैम से 10 मीटर दूरी पर रोहित का शव बरामद कर लिया था। जबकि दीपक अभी भी लापता है। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर दीपक को नदी में तलाश रहे हैं। चेकडैम की ओर आने वाले पानी को आंशिक रूप से परिवर्तित किया गया है। इससे चेकडैम में जल स्तर कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed