GST लागू होने के बाद अब श्मशान घाट की लकड़ी काे लेकर व्यापारियों ने किया बड़ा एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल ने घोषणा की है कि 26 जुलाई को होने वाली प्रदेश व्यापी बंदी में श्मशान घाट के लकड़ी व्यापारी भी शामिल रहेंगे। व्यापार मंडल ने अपने लेटर पैड में इस बात का दावा किया कि भैरोघाट के प्रबंध गुरु सुरेश कुमार और भगवतदास घाट के राजुल चौधरी ने बंदी वाले दिन श्मशान घाट में लकड़ी न बेचने की सहमति दे दी है।
26 को बंदी के समर्थन में लकड़ी व्यापारियों ने कोपरगंज में प्रदर्शन भी किया। टिंबर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सरकार एक राष्ट्र एक कर की अवधारणा पूरी नहीं कर पा रही। प्रदेश में लकड़ी पर मंडी और ट्रांजिट शुल्क मिलाकर 7.5 फीसदी अतिरिक्त टैक्स देना पड़ रहा है। सरकार से मांग की गई थी कि अतिरिक्त शुल्क समाप्त किए जाएं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण व्यापारी लकड़ी बाजार बंद रखने के साथ ही श्मशान घाट में भी लकड़ी की सप्लाई ठप रखेंगे। फिलहाल दो घाटों के प्रमुखों की रजामंदी मिल गई है।
उधर, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शव का अंतिम संस्कार आवश्यक सेवाओं में शामिल है। लकड़ी कारोबारियों से बातचीत कर इसका हल निकाला जाएगा। यदि नहीं माने तो प्रशासन श्मशान घाटों में लकड़ी की व्यवस्था कराएगा। लकड़ी न होने की वजह से किसी का अंतिम संस्कार नहीं रुकेगा।