फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Debit, credit cards will also collect tax

डेबिट, क्रेडिट कार्ड से भी जमा होगा टैक्स

Wed, 30 Dec 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 30 Dec 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Debit, credit cards will also collect tax

व्यापारी वर्ग का मानना है कि जीएसटी आने से उन्हें तमाम तरह की समस्याओं से जूझना पड़ेगा। टैक्स की दर बढ़ेंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। कई मामलों में जीएसटी एक क्रांति की तरह है।

विज्ञापन


इस प्रणाली से तमाम तरह के अलग-अलग टैक्स अदा करने से छुटकारा मिलेगा। जीएसटी में ऑनलाइन टैक्स जमा करने की व्यवस्था से व्यापारी कहीं भी और कभी भी टैक्स जमा कर सकता है। इस प्रणाली में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी टैक्स जमा करने की व्यवस्था है। जीएसटी के संबंध में यह जानकारी सीए प्रखर गुप्ता ने दी।
विज्ञापन


चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल की ओर से मंगलवार को आईसीए भवन लखनपुर में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

सीआईआरसी के वाइस चेयरमैन सीए पीयूष अग्रवाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अध्यक्षता सीएम अनिल सक्सेना ने की। इस दौरान सीए वैभव गुप्ता ने टीडीएस, सीए अंजनी खेत्रपाल ने मनी लांड्रिंग एक्ट, सीए विनीत रूंगटा ने इंटरनल ऑडिट के विषय पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए प्रखर गुप्ता ने जीएसटी में रजिस्ट्रेशन, रिटर्न एवं पेमेंट आदि के विषय में विस्तार से बताया। सीए गुरप्रीत भल्ला ने प्वाइंट ऑफ टैक्सेसन रूल्स के बारे में बताया।


सेमिनार का आयोजन सीए धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सीए अंकुर गोयल के दिशा निर्देशन में किया गया। इस दौरान सीए अभिलाष किशोर बाजपेयी, अरुण शर्मा, मोबिन असरफ, जलज अग्रवाल, शैलेेश शाह, आरबी गुप्ता, शशि बाजपेयी, एमके त्रिपाठी और हिमांशु कपूर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed