{"_id":"601afdc48ebc3e4b3c0bca6a","slug":"death-pukhranya-news-knp609725518","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्कान का शव पहुंचा, परिजनों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्कान का शव पहुंचा, परिजनों में मातम
विज्ञापन
death
- फोटो : PUKHRANYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसानगर (कानपुर देहात)। आत्मदाह कांड में झुलसी एक और बच्ची की मंगलवार को मौत हो गई। बुधवार शाम मूसानगर बांगर पहुंचे शव को दफना दिया गया। चार दिन में दो बहनों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। दोनों की मौत से परिवार के लोग बिलख उठे। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है। मूसानगर बांगर में 28 जनवरी को कब्रिस्तान के पास निर्माण कार्य विरोध जताकर दंपति ने अपने छह बच्चों के साथ पेट्रोल डाल कर आत्मदाह की कोशिश की थी। आत्मदाह कांड कांड में झुलसे सभी का इलाज केजीएमयू में चल रहा है। बीते रविवार को झुलसे बच्चों में तीन साल की चांद तारा ने दम तोड़ दिया था। मंगलवार को एक और झुलसी बच्ची मुस्कान (7) की मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मुस्कानका शव लखनऊ केजीएमयू से घर लाया गया। सूचना पर भोगनीपुर उपजिलाधिकारी दीपाली भार्गव पहुंचीं। मासूम बच्ची का शव आते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया। पड़ोसियों की आंखें नम हो गईं।
भाजपा नेता समेत चार के खिलाफ दी आत्महत्या के दुष्प्रेषण की तहरीर
कब्रिस्तान की भूमि के पास हो रहे निर्माण कार्य को लेकर आत्मदाह के मामले में पीड़ित ने थाने में भाजपा नेता समेत चार के खिलाफ दुष्प्रेरण की तहरीर दी है। पीड़ित गुलफान उर्फ के परिजनों ने थाने में भाजपा नेता और उनके दो भाई व एक चचेरे भाई के खिलाफ आत्महत्या के दुष्प्रेरण की तहरीर दी है। जबकि एसआई भारत सिंह ने अज्ञात के खिलाफ आत्मदाह व आत्महत्या के दुष्प्रेरण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी रजनेश सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित गुलफान की तहरीर मिली है। तहरीर को जांच में शामिल किया गया है। संलिप्तता की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि गठित समन्वयक समिति द्वारा जमीन की दोबारा पैमाइश कराकर गाटा सं.-113 के रकबों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। विवेचना थाना प्रभारी रजनेश सिंह चौहान द्वारा की जा रही है।

death- फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन