फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of two by drinking poisonous liquor

जहरीली शराब कांड में घाटमपुर थाना प्रभारी निलंबित, दो लोगों की हुई थी मौत

Mon, 11 Mar 2019 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Death of two by drinking poisonous liquor
जहरीली शराब से मौत के बाद बिलखते परिजन
घाटमपुर भीतरगांव के साढ़ कस्बे के सुखइयापुर गांव में जहरीली शराब पीने से हुई दो लोगों की मौतों के मामले में एसएसपी अनंत देव ने घाटमपुर थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह राठौर को भी निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


साढ़ चौकी प्रभारी और दो बीट सिपाहियों को शनिवार देर रात निलंबित कर दिया गया था। रविवार को लखनऊ से आबकारी विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच की और सबूत जुटाए। शुक्रवार शाम गांव के राहुल यादव की परचून की दुकान से खरीदी गई देसी शराब पीने से कुछ लोगों की हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन


अस्पताल में वीरेंद्र यादव और शिवशंकर यादव की मौत हो गई थी, जबकि चार का इलाज अभी चल रहा है। जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी राहुल यादव, उसका भाई राजू और चाचा सुरेश अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस ने उनके करीबियों और परिवार की महिलाओं हिरासत में लिया है। घाटमपुर कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed