फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of MBBS student, Father said daughter had mentioned about ragging, principal said tried to divert the ma

MBBS छात्रा की मौत: पिता बोले- बेटी ने रैगिंग का किया था जिक्र, प्राचार्य ने कहा- मामला डायवर्ट करने का प्रयास

Thu, 22 Jun 2023 09:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Jun 2023 09:20 AM IST
सार

Kanpur Crime: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने जहरीला पदार्थ पिया था। छात्रा को साथी छात्र ने भर्ती कराया था, जिसको वेंटिलेटर पर रखकर इलाज किया जा रहा था। मामले में पिता का कहना है कि बेटी ने कॉलेज में रैगिंग का जिक्र किया था।

विज्ञापन
Death of MBBS student, Father said daughter had mentioned about ragging, principal said tried to divert the ma
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष पैरा पी-2 की छात्रा तान्या सिंह ने बुधवार सुबह छह बजे हैलट के आईसीयू में दम तोड़ दिया। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। वह सांस तंत्र फेल की स्थिति एक्यूट रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) में पहुंच गई थी।

विज्ञापन

दूसरे अंग भी फेल होने लगे थे। उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सुबह कार्डिएक अरेस्ट आया, जिससे वह उबर नहीं पाई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थिएटर-3 में शोकसभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

मेडिकल छात्रा के इलाज में पांच विभागों के विशेषज्ञों की की टीम लगी थी। शुक्रवार को उल्टियां आने की शिकायत पर प्रिंस गुप्ता नामक युवक न उसे भर्ती कराया था। उसे डॉ. एमपी सिंह के अंडर में भर्ती किया गया था। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि छात्रा की सुबह छह बजे मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोकसभा में गुमसुम रहे साथी
शोकसभा का आयोजन एलटी-3 में किया गया। इस मौके पर पैरा-2 के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वे उदास और सकते में थे कि तान्या ने ऐसा क्यों किया? उसने अपनी परेशानी कभी किसी साथी से शेयर भी नहीं की। छात्राओं का कहना था कि वह बहुत रिजर्व रहती थी। बाहर रहने के कारण उसके अच्छे दोस्त भी नहीं बन पाए थे।

हर मेडिकल छात्र का बनेगा हेल्थ कार्ड
तान्या सिंह की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन प्रत्येक मेडिकल छात्र-छात्रा का हेल्थ कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। इसमें उसकी सेहत की पूरी कुंडली रहेगी। छात्र-छात्राएं हेल्थ कार्ड हमेशा अपने पास रखेंगे। ताकि कोई अप्रिय स्थिति होने पर उनकी सेहत के बारे में जानकारी रहे। छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

पिता बोले- बेटी ने कॉलेज में रैगिंग का जिक्र किया था
किदवईनगर निवासी तान्या ने खुदकुशी का प्रयास क्यों किया, इस सवाल का जवाब न तो पुलिस के पास है और न ही उसके परिजनों के पास। हालांकि, बुधवार को पोस्टमार्टम में मौजूद पिता नरेंद्र कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बेटी ने उसके साथ कॉलेज में रैगिंग होने की जानकारी दी थी।

छात्रा के लंबे बाल कटवा दिए थे
नरेंद्र कुमार के अनुसार करीब सात माह पूर्व बेटी ने बताया था कि कॉलेज में कुछ सीनियरों उसके लंबे बालों को कटवा दिया था। उस वक्त उन्होंने बेटी को मामूली बात कहकर समझा दिया था। टॉयलेट क्लीनर पीने के दो दिन पूर्व तान्या ने उन्हें बताया कि कॉलेज के छात्र उसकी दिव्यांगता का मजाक उड़ाते हैं। ऐसे में पिता को आशंका है कि इसी बात को लेकर बेटी मानसिक तनाव में रही होगी।

प्राचार्य बोले- मामला डायवर्ट करने का है प्रयास
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि रैगिंग का जिक्र कर मामले को डायवर्ट करने की कोशिश की जा रही है। तान्या एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, फर्स्ट ईयर की नहीं। वह न कक्षा में आती थी और न ही हॉस्टल में रहती थी। फिर उसके बाल काटने के लिए किसने कहा?

भर्ती कराने वाला अज्ञात युवक कौन था
इंस्टाग्राम की पोस्ट में उसके बड़े बाल नजर आते हैं। इसके अलावा किसी के कमेंट करने संबंधी कोई शिकायत नहीं है। पिता को प्रबंधन को बताना चाहिए। इसके अलावा पता इस बात का लगाना चाहिए कि उसे भर्ती कराने वाले अज्ञात युवक कौन था? वह डे स्कॉलर थी। बाहर कहां और किसके साथ रहती थी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed