फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   death of farmer due to poison given in liquor  

बैनामे को लेकर किसान को शराब में जहर देने का आरोप, मौत के बाद हंगामा 

Thu, 03 Jun 2021 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
 अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Jun 2021 01:42 AM IST
सार

  • होटल संचालक ने डेढ़ माह पहले शराब के नशे में करा ली थी रजिस्ट्री

विज्ञापन
death of farmer due to poison given in liquor  
किसान उमाकांत - फोटो : amar ujala

विस्तार

डेढ़ माह पहले होटल संचालक ने किसान को तहसील ले जाकर शराब के नशे में पत्नी के नाम जमीन का बैनामा करा लिया। नशा उतरने के बाद किसान ने इसका विरोध शुरू कर दिया। होटल संचालक ने परिजनों और लोगों के कहने पर जमीन वापस नहीं की। आरोप है कि किसान को शराब में जहर पिला दिया। इससे मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


चपुन्ना चौकी के ग्राम नगरिया लालसहाय निवासी उमाकांत अग्निहोत्री का पड़ोसी गांव नगला धरमाई में रहने वाले होटल संचालक विनोद यादव के यहां आना-जाना था। भतीजे विपिन का आरोप है कि विनोद ने 12 अप्रैल को चाचा उमाकांत को शराब के नशे में तहसील ले जाकर जमीन का बैनामा पत्नी पूनम के नाम करा लिया। नशा उतरने पर चाचा ने बैनामा वापस करने के लिए कहा। परिजनों के अलावा गांव के लोगों ने भी इसके लिए दबाव बनाया। 
विज्ञापन


इस पर विनोद ने मंगलवार की शाम चाचा उमाकांत को होटल पर बुलाकर शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। इससे चाचा की हालत बिगड़ गई। घर पहुंचने पर परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां मौत हो गई। भतीजे विपिन ने होटल संचालक पर शराब में जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विनोद यादव पक्ष का कहना है कि उन पर अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है। सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed