{"_id":"57f538a34f1c1bc3322713e1","slug":"death-of-child-drowned-in-tub-in-bathroom-kept","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते-खेलते टब में डूबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते-खेलते टब में डूबकर मासूम की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
टब में डूबने से थम गईं मासूम की सांसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के छिबरामऊ में एक मां की लापरवाही से उसके इकलौते बच्चे की जान चली गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हृदयरामपुर में पानी भरे टब में डूबने से मासूम की मौत हो गई। टब बाथरूम में रखा था और बच्चा खेलते हुए वहां पहुंच गया था।
हृदयरामपुर निवासी विजयकांत उर्फ मथुरा प्रसाद दीक्षित गुड़गांव में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी व बच्चे गांव में ही रहते हैं। बुधवार सुबह पत्नी लक्ष्मी देवी बाथरूम में रखे टब में पानी भर कर दूसरे काम में लग गई। इस दौरान उनका एक साल का बेटा अंश खेलते हुए बाथरूम में चला गया। वह टब पकड़ कर खड़ा होने की कोशिश करने लगा। इस दौरान टब में गिर गया। कुछ देर बाद लक्ष्मी देवी बाथरूम में पहुंची और बच्चे को पानी में देख चीख पड़ी। आनन- फानन में बच्चे को नगर में स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।