फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of a youth who returned from Delhi, relatives performed funeral after reaching medical team

दिल्ली से लौटे युवक की मौत, दहशत में परिजनों ने मेडिकल टीम पहुंचने के बाद किया अंतिम संस्कार

Fri, 27 Mar 2020 04:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Mar 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Death of a youth who returned from Delhi, relatives performed funeral after reaching medical team
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
उन्नाव के एक गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुखार व खांसी आने से परिजनों ने कोरोना वायरस के लक्षण की आशंका जताते हुए स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी और शव नहीं उठाया। टीम के पहुंचने के बाद डॉक्टर ने लक्षण पूछे और एक महीने बाद कोरोना के लक्षण न होने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार किया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनापुर निवासी दुर्जन (45) पुत्र लक्ष्मण दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। एक माह पहले स्वास्थ्य खराब होने पर वह दिल्ली से लौटकर घर आया था। घर आने के 10 दिन बाद उसकी हालत और बिगड़ गई।
विज्ञापन


कोरोना वायरस की दहशत में परिजन उसे सरकारी अस्पताल नहीं ले गए और झोलाछाप से इलाज कराते रहे। बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मल्लावां के एक नर्सिंगहोम ले गए। वहां शाम तक रोकने के बाद वापस घर लेकर चले आए। गुरुवार को फिर उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब तक परिजन उसे कहीं ले जाते उसने सुबह आठ बजे दम तोड़ दिया। कोरोना की दहशत से परिजनों ने शव नहीं उठाया। पीएचसी से डॉ. एसके सिंह टीम के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों को समझाया कि इतने दिन बाद किसी प्रकार के वायरस नहीं पाए जाते। इसके बाद घर वाले ने शाम पांच बजे शव का नानामऊ गंगाघाट पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed