फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death of a young man in hospital in mainpuri bus accident

मैनपुरी बस हादसा: मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती एक युवक ने तोड़ा दम

Wed, 13 Jun 2018 09:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Jun 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
death of a young man in hospital in mainpuri bus accident
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मोहित के पिता वीरपाल व परिजन - फोटो : अमर उजाला
इटावाः जयपुर से गुरसहायगंज जा रही स्लीपर बस दन्नाहार थानाक्षेत्र के अंतर्गत कीरतपुर के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में तीन घायलों को उपचार के लिए सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन



कन्नौज के छिबरामऊ थाना के अंतर्गत गांव पालपुर निवासी वीरपाल सिंह का बेटा मोहित कुमार उर्फ नंदन (25) गांव के अन्य साथियों के साथ जयपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मंगलवार शाम को वह साथियों के साथ स्लीपर बस से गांव के लिए निकला था। मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर के  पास बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई है और करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो हुए हैं।
विज्ञापन


इसमें घायल फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ निवासी मुकुल गोयल पुत्र विजय कुमार, छिबरामऊ के पानपुरा निवासी मोहित उर्फ नंदन पुत्र वीर पाल और मैनपुरी कोतवाली के जेल चौराहा निवासी चरण सिंह (58) पुत्र नत्थुलाल को मिनी पीजीआई सैफई रेफर किया गया। उपचार के दौरान मोहित उर्फ नंदन की मौत हो गई। जबकि मुकुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, चरण सिंह के परिजन उसको दूसरे अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता वीरपाल ने बताया कि मोहित अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसके छह माह का एक बच्चा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को घरवालों के सुपुर्द कर दिया। 


तीन युवकों की मौत से गांव में कोहराम 
पालपुर गांव के छह से अधिक युवक नौकरी करने के लिए जयपुर थे। सभी लोग मंगलवार की शाम को घर जाने के लिए बस में सवार हुए थे। रास्ते में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पाल पुर गांव के मोहित के अलावा ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र सुमेर सिंह व प्रदीप पुत्र राम नाथ की मौत हो गई जब कि तीन लोग घायल हैं। मोहित के पिता वीर पाल ने बताया कि सभी लोग जयपुर में काम करते थे। वे वापस गांव आ रहे थे तभी हादसा हो गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed