फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Death of a young man going home from Ahmedabad with brother and other relatives

यूपी: अहमदाबाद से भाई व अन्य परिजनों के साथ घर जा रहे युवक की मौत

Thu, 21 May 2020 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man going home from Ahmedabad with brother and other relatives
जिला अस्पताल मेें मृतक नीरज के बड़े भाई राजन से जानकारी करते नरायनपुर चौकी इंचार्ज  - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र की इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक प्राइवेट टूरिस्ट बस से अहमदाबाद से बीमारी की हालत में भाई व अन्य परिजनों के साथ अपने घर जा रहे जिला मऊ निवासी एक युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने युवक को चिंताजनक हालत में ५० शैय्या युक्त जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में डॉक्टरों ने मृतक व उसके साथ पहुंचे चार अन्य युवकों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया।  उत्तर प्रदेश के मऊ जिला के गांव हैबटपुर निवासी नीरज पुत्र वीरेंद्र राजभर बीमारी की हालत में अपने बड़े भाई राजन राजभर, राजन का साला मत्युंजय पुत्र मुन्ना राजभर निवासी अहिरौली थाना मधुवन जिला मऊ, मामा के पुत्र अजय पुत्र अमरनाथ निवासी गांव कीर्तूपुर पटनारी थाना उभान जिला बलिया के साथ 18 मई की शाम लगभग आठ बजे अहमदाबाद से अपने घर प्राइवेट टूरिस्ट बस से निकले थे।
विज्ञापन


मंगलवार की रात लगभग 11 बजे जैसे ही उनकी बस औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र की इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में पहुंची ही थी कि तभी अचानक से नीरज की तबियत बिगड़ गई। इस पर नीरज के भाई राजन व अन्य परिजनों ने गाड़ी रुकवाकर नीरज को तत्काल 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही नरायनपुर चौकी इंचार्ज सुधीर भारद्वाज ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद मृतक के बड़े भाई राजन ने बताया कि वह सभी अहमदाबाद में स्थित इलास्टिक बनाने वाली एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। जहां नीरज के लीवर में कमी हो जाने से उसकी तबियत खराब हो गई थी। काफी इलाज के बाद कोई आराम न मिला। इस पर उसे लेकर घर जा रहे थे। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस दौरान युवक की मौत की खबर मिलते ही उनके साथ काम करने वाला औरैया जिले के सहायल निवासी युवक सुरेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र जिला अस्पताल पहुंचा। जहां उसने अपने साथियों को ढांढस बंधाया।

बोले एसीएमओ 
इस संबंध में एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मृतक का कोरोना जांच के लिए सैंपल ले लिया गया है। इसके अलावा उसके साथ पहुंचे सभी चार अन्य लोगों के सैंपल लिए जाने के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी चार लोगों को क्वारंटीन करा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। 

35-35 सौ रुपये प्रति सवारी वसूली गई थी कानपुर तक के लिए...
औरैया। ५० शैय्या युक्त जिला अस्पताल में मौजूद मृतक नीरज के बड़े भाई राजन ने बताया कि वह अहमदाबाद से १८ मई की शाम एक टूरिस्ट बस से कानपुर के लिए चले थे। जहां ३५ सौ रुपये प्रति सवारी बस कंडक्टर ने उनसे वसूला। बताया कि जब वह अहमदाबाद से चले थे तो पूरी गाड़ी में ६० से अधिक सवारियां बैठी थी। मौके पर पुलिस कर्मचारी भी खड़े थे, लेकिन उन्होंने बस के स्टॉफ से सवारियों से लिए जाने वाले किराये की जानकारी नहीं ली। ऐसे में घर पहुंचना मजबूरी थी तो जितने रुपये मांगे देने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed