फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 21 Day Old Twins Death News: Death of 21-day-old twins in kanpur

कानपुर: 21 दिन के जुड़वा बच्चों की मौत, दंपती एक-दूसरे पर लगा रहे हत्या का आरोप

Tue, 14 Sep 2021 01:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Sep 2021 01:06 AM IST
सार

आरोप है कि सना ने बेटे को जबरदस्ती गोद में लिया और गला दबाकर मार दिया। इसके बाद फरार हो गई। उधर, सना व उसके परिवार वालों ने मोहसिन और उसके परिजनों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
Kanpur 21 Day Old Twins Death News: Death of 21-day-old twins in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के सुजातगंज में 21 दिन के जुड़वा बेटा-बेटी की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेटे की मौत को हत्या बताकर दंपती ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


दोनों बच्चे पांच दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे थे। सुजातगंज नई बस्ती निवासी मोहसिन कुरैशी का निकाह पांच दिसंबर 2020 को जैदी मैदान इलाका निवासी सना से हुआ था। रेल बाजार पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त को सना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी तो एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच सना मायके चली गई। मोहसिन के मुताबिक सोमवार सुबह बच्ची की तबीयत बिगड़ी, उल्टी हुई और मौत हो गई। बच्ची की मौत की सूचना पर सना ससुराल पहुंची। आरोप है कि सना ने बेटे को जबरदस्ती गोद में लिया और गला दबाकर मार दिया। इसके बाद फरार हो गई। उधर, सना व उसके परिवार वालों ने मोहसिन और उसके परिजनों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विवाद की वजह से लगा रहे आरोप
पुलिस का कहना है कि निकाह के कुछ दिन बाद से ही दंपती में विवाद चल रहा था। यही वजह है कि  सना बच्चों को छोड़कर चली गई थी। आशंका है कि आपसी विवाद की वजह से दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। सना के भाई जुबैर अली ने आरोप लगाया है कि मोहसिन व अन्य ससुराल वाले दहेज के लिए सना को प्रताड़ित करते थे। वह मायके आ जाती थी तो विवाद होता था। 

पांच दिन पहले अस्पताल से हुई थी छुट्टी
इंस्पेक्टर रवि कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सना की प्री मेच्योर डिलीवरी हुई थी। इस वजह से बच्चे बीमार रहते थे। दोनों को पीलिया की बीमारी थी। उनको किदवईनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को अचानक बच्ची की तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। जब सना पहुंची तो उसी दौरान बेटे की मौत हुई। फिर पति-पत्नी एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इनकार कर दिया। बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed