{"_id":"60bfc67b8ebc3e59603fd33c","slug":"death-list-of-corona-patients-being-taken-out-in-installments-halat-remembered-16-deaths-19-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खिलवाड़: किस्तों में निकाली जा रही कोरोना रोगियों की मौत की सूची, हैलट को और याद आईं 16 मौतें, 19 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलवाड़: किस्तों में निकाली जा रही कोरोना रोगियों की मौत की सूची, हैलट को और याद आईं 16 मौतें, 19 संक्रमित
Wed, 09 Jun 2021 01:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:06 AM IST
सार
कानपुर में कोरोना रोगियों की मौत की सूची किस्तों में निकाली जा रही है। इसके साथ ही अब पुराने संक्रमितों के मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
रोज होते थे सैकड़ों की संख्या में अंतिम संस्कार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर हैलट अस्पताल में कोरोना से हुईं 16 मौतें और अपडेट की गईं हैं। साथ ही 19 पुराने संक्रमित भी मिले जिनकी रिपोर्ट जारी नहीं की गई थी। मरने वाले कोरोना रोगियों की मौत की सूची किस्तों में निकाली जा रही है। इसके साथ ही अब पुराने संक्रमितों के मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
पता नहीं इन कोरोना पॉजीटिव रोगियों का क्या हश्र हुआ हो? लेकिन उनके परिजन अभी तक रोगियों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पॉजीटिव रोगियों का कोई ब्यौरा नहीं बताया जा रहा है। फाइलों में दबे कोरोना से मरने वाले रोगियों की संख्या किस्तों में आहिस्ता-आहिस्ता निकाली जा रही है।
मौतों को समय से अपडेट न किए जाने के लिए कालेज प्रबंधन डाटा फीडर के बीमार पड़ने का तर्क दे रहा है। इससे सवाल उठ रहा है कि क्या एक ही डाटा फीडर था? क्या मंशा इतनी संख्या में मौतों का गायब कर देने का था? बताया जा रहा है कि अभी और मौतों और कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढ़ेगी।

विभागीय सूत्रों की मानें तो अभी 150 कोरोना पॉजीटिव और होंगे जिनकी रिपोर्ट जारी नहीं की गई। अधिकारियों ने अभी यह भी नहीं बताया कि कोरोना पॉजीटिव पाए जाने वालों की रिपोर्ट क्या करेंगे? इनमें कई रोगी मर चुके हैं और कुछ ठीक होकर घर चले गए। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि डाटा सीधे शासन को जा रहा है, वहीं से पोर्टल पर चढ़ा दिया जाता है।
नौ नए रोगी संक्रमित मिले
कोरोना की दूसरी लहर इस वक्त न्यूनतम पर है। मंगलवार को किसी रोगी की मौत नहीं हुई। सिर्फ नौ कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।
एक नजर (आठ जून)
नए संक्रमित मिले- 9
कोरोना से ठीक हुए रोगी- 13
कोरोना के एक्टिव केस - 290
कुल संक्रमित - 82,562
कुल ठीक हुए रोगी - 80,466
कुल मौतें - 1806
कोरोना संदिग्धों की सैंपलिंग-9665