फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Deadly attack on bar chairman in land dispute

फर्रुखाबाद: भूमि विवाद में बार अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, एक आरोपी हिरासत में

Sat, 31 Oct 2020 06:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Oct 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on bar chairman in land dispute
बार अध्यक्ष पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में कंपिल निवासी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पर भूमि विवाद की रंजिश में छह से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस व परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कंपिल निवासी राघव चंद्र शुक्ला मुंसिफ कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। शनिवार सुबह वे घर से कोर्ट जा रहे थे। रास्ते में गोशाला के पास उनका बटाईदार खेत जोत रहा था। पड़ोसी खेत मालिक नन्हें व नत्थू ने उसे खेत जोतने से रोका।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे अधिवक्ता राघव शुक्ला को बटाईदार ने बताया तो वे भी रुक गए। दोनों पक्षों में गालीगलौज हुआ तो राघव पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला करने के साथ फायरिंग कर दी। इससे वे लहूलुहान हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर भाग गए। घायल राघव को पुलिस व परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें लोहिया अस्पताल और फिर हालत में सुधार न होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। अधिवक्ता के भाई राहुल शुक्ला ने बताया कि उनके व पड़ोसी के खेत के बीच मे चकरोड था।

उसकी पैरवी कर चकरोड की पैमाइश करा दी थी। विपक्षी इसी से रंजिश मानते हैं। शनिवार को बटाईदार खेत जोत रहा था। विपक्षी विरोध कर रहे थे। कोर्ट जा रहे भाई ने रुककर कारण पूछा तो धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

फायरिंग भी कर दी। अभी भाई का इलाज करा रहे हैं बाद में तहरीर देंगे। कंपिल पुलिस ने आरोपी नन्हें को हिरासत में ले लिया है। उसे भी चोट लगी हैं। उसने बताया कि खेत अधिवक्ता के परिवार से खरीदा था। अब वे उसके खेत पर कब्जा करना चाहते हैं।

इस पर विवाद हुआ और उसके साथ मारपीट की गई।  कंपिल थाने के प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि घायल अधिवक्ता की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एंबुलेंस आने में देरी पर अधिवक्ताओं का हंगामा
घटना के बाद जब अधिवक्ता राघव शुक्ला सीएचसी पहुंचे तो सूचना पर मुंसिफ कोर्ट से साथी अधिवक्ता पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी सेवा की एंबुलेंस के चालक को अधिवक्ताओं ने फोन किया।

इस पर चालक ने कहा कि अभी थोड़ी देर में पहुंच रहे हैं जबकि एंबुलेंस सीएचसी पर ही खड़ी थी। इस पर अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। बाद में चालक की तलाश कर घायल राघव को एंबुलेंस में लिटाया। इसके बाद चालक एंबुलेंस लेकर गया। वकीलों का कहना था इमरजेंसी सेवा की एंबुलेंस सीएचसी पर खड़ी थी। फिर भी चालक टालमटोल कर रहा था।

साथी पर हमले के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील
बार अध्यक्ष पर हमले की सूचना पर सचिव शफीक खां, उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, बिलाल गौस खां, सर्वेश चंद्र यादव, अनूप भोजवाल, जव्बाद अली, अनिल कुमार, गोपाल पाठक, परम मिश्रा, शहंशाह खां आदि कई साथी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद सचिव की सूचना पर मुंसिफ कोर्ट के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।

डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग
जिला बार एसोसिएशन महासचिव संजीव पारिया ने जिला जज व जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि इन दिनों अधिवक्ताओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मुंसिफ कोर्ट बार कायमगंज के अध्यक्ष राघव शुक्ला पर हमले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ता उमेश यादव पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा यदि जल्द ही कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed