{"_id":"63707528396fd97029372b64","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-in-auraiya-mother-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप, तीन ससुराली हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप, तीन ससुराली हिरासत में
Sun, 13 Nov 2022 10:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:10 AM IST
सार
दिबियापुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतक की मां ने सुसरालियों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव उमरी में एक युवक अमित उर्फ दीपू (28) पुत्र रामप्रकाश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय घर पर केवल मृतक की पत्नी रचना और चार वर्षीय बेटी थी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बिजली विभाग में ठेके पर मीटर रीडर का काम करता था। मृतक का पिता रामप्रकाश पत्नी शकुंतला के साथ दो दिन पहले लखनऊ स्थित अपने भाई के घर गया था। लखनऊ से लौटी मृतक की मां शकुंतला ने पुत्रवधू रचना के मायके के लोगों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी और शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मृतक के तीन ससुरालियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन