{"_id":"5e107d268ebc3e87cc2f1c66","slug":"dead-body-of-the-labourer-found-inside-the-house-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: घर के अंदर पड़ा मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: घर के अंदर पड़ा मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 04 Jan 2020 05:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Jan 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भगवंत नगर के मोहल्ला कहराना निवासी विन्नू (36) पुत्र सुमेर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह उसका शव घर के अंदर बने कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पत्नी रेखा के मुताबिक विन्नू रात में नशे में घर आया था और मारपीट करने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया। सुबह दरवाजा न खुलने पर पड़ोसी की छत से घर के अंदर गई रेखा को शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।