फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of old farmer found on cot, blood was coming out of nose and mouth, body sent for postmortem

Kanpur Dehat: चारपाई पर मिला वृद्ध किसान का शव, नाक और मुंह से निकल रहा था खून, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 19 Jul 2023 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Jul 2023 02:20 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: एसआई डोरीलाल ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dead body of old farmer found on cot, blood was coming out of nose and mouth, body sent for postmortem
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के हरपुरा गांव में बुधवार सुबह एक वृद्ध किसान का शव खेत पर बने प्रधानमंत्री आवास के बहार चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के बड़े पुत्र की सूचना पर मंगलपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र करने के बाद पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

थाना मंगलपुर के गांव हरपुरा निवासी सियाराम (70) मंगलवार की शाम भोजन करने के बाद गांव से दो सौ मीटर पर खेत में चले गए। यहां प्रधानमंत्री मंत्री आवास के बहार चारपाई पर लेट गए। जब बुधवार की सुबह उनके बड़े पुत्र गोरेलाल कुशवाहा की पत्नी मिथलेश कुमारी खेत पर भैंस बांधने गई, तो ससुर को सोता देखा।
विज्ञापन

उनके शरीर पर पड़ी चादर को मिथलेश ने हटाया, तो उनके नाक व मुंह से खून निकलता देखा। मिथलेश रोते-बिलखते गांव जाकर अपने परिजनों को सूचना दी। सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मृतक के बड़े पुत्र गोरेलाल ने मंगलपुर पुलिस को दी। मौके पर मंगलपुर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार
मृतक के बड़े पुत्र गोरेलाल ने बताया कि उनके पिता को 2017 में प्रधानमंत्री आवास मिला था। इसका निर्माण खेत में कराकर, वहीं रहकर फसलों की रखवाली करते थे। एसआई डोरीलाल ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed