{"_id":"60505158348be73cf675e64d","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: लापता युवक का शव नाले में मिला, पत्नी ने बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: लापता युवक का शव नाले में मिला, पत्नी ने बताई ये बात
Tue, 16 Mar 2021 12:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र से बीती 9 मार्च की रात से लापता मनीष अवस्थी (38) का शव मंगलवार सुबह हरदेव गंज प्राथमिक विद्यालय के निकट नाले में पड़ा मिला। सफाईकर्मी ने शव देखकर आसपास रहने वाले लोगों को सूचना दी।
जानकारी मिलने पर सीओ सिटी विकास जायसवाल मौके पर पहुंचे और सफाईकर्मी की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त मृतक की पत्नी गायत्री अवस्थी ने की। गायत्री अवस्थी ने पति की गुमशुदगी की तहरीर भी 9 मार्च को पुलिस को दी थी। पत्नी ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था और शराब पीने का आदी था। उसके बड़े भाई रवि अवस्थी की भी मौत हो चुकी है।