फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of missing old woman found in the bushes, had gone to graze the goat in the forest

Jalaun: झाड़ियों में मिला लापता वृद्धा का शव, बकरी चराने गई थी जंगल, परिजन बोले- हत्या कर फेंकी गई है लाश

Tue, 23 May 2023 01:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 May 2023 01:18 PM IST
सार

Jalaun Crime: सिरसा कलार थाना क्षेत्र में बकरियां चराने जंगल में गई वूद्धा का शव नौवें दिन झाड़ियों में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Dead body of missing old woman found in the bushes, had gone to graze the goat in the forest
: झाड़ियों में मिला लापता वृद्धा का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में सिरसा कलार थाना क्षेत्र में जंगल में बकरियां चराने गई वृद्धा का शव नौवें दिन मंगलवार को झाड़ियों में पड़ा मिला। खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव खड़गोई निवासी रामसखी (70) 15 मई  सोमवार को रोज की भांति बकरी चराने गई थी। उसके साथ कुछ और चरवाहे भी थे। दोपहर को रामसखी को प्यास लगी, तो वो दूसरे चरवाहे को बकरियों का ध्यान रखने को कहकर पानी पीने घर की ओर चल पड़ी।
विज्ञापन

इसके बाद काफी देर वापस नहीं आई, तो उसके पुत्र राघवेंद्र सिंह ने चारों तरफ खोजना चालू कर दिया। न मिलने पर उसी दिन थाने में बेटे ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने भी मौके पर जाकर खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मंगलवार की सुबह जंगल में उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि महिला के पति रामबाबू का देहांत पहले हो चुका है। वृद्धा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी केपी सरोज का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया था। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed