फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of middle aged found on the roadside Ghatampur Sajeti police remained entangled in border dispute

Kanpur: सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, बुरी तरह कुचला हुआ था चेहरा, सीमा विवाद में उलझी रही घाटमपुर-सजेती पुलिस

Tue, 11 Mar 2025 10:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Mar 2025 10:49 AM IST
सार

Kanpur News: थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव के पास सड़क किनारे खेत में हत्याकर फेंका गया 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिला है। एक तरफ का चेहरा कुचला हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Dead body of middle aged found on the roadside Ghatampur Sajeti police remained entangled in border dispute
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में  घाटमपुर व सजेती थाना क्षेत्र के बार्डर पर भैरमपुर व पुषुपुर गांव के बीच सड़क किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा मिला है। उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। पुलिस का अंदाजा है कि अधेड़ की हत्या कर शव यहां फेंका गया है।

विज्ञापन

मौके पर फैले खून से भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव को यहीं लाकर चेहरा ईंट से कुचला गया है।  मौके पर पहुंचे बेटे नीटू ने उसकी पहचान थाना सजेती के जमालपुर निवासी परशुराम यादव के रूप में की है। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन

जांच के बाद स्थिति हो सकेगी स्पष्ट
घाटमपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि जहां शव मिला है, वह जगह सजेती व घाटमपुर थाना क्षेत्र के बार्डर में होने के चलते पुलिस स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि घटना किस थाना क्षेत्र में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos



सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
इससे पहले मौके पर पहुंची घाटमपुर और सजेती पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। हालांकि, कई घंटो के बाद सजेती पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक परी चौक, नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड था और कल शाम घर से निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed