{"_id":"5e47e9a18ebc3ee5913ca3a0","slug":"dead-body-of-haryana-s-toll-plaza-worker-found-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के टोल प्लाजा कर्मी की औरैया में मिली लाश, पुलिस ने शव के पास मिले फोन से की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के टोल प्लाजा कर्मी की औरैया में मिली लाश, पुलिस ने शव के पास मिले फोन से की शिनाख्त
Sat, 15 Feb 2020 06:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 Feb 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
लाश मिलने के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया अजीतमल कोतवाली की मुरादगंज चौकी क्षेत्र में शनिवार को हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। शव के पास पड़े मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक की मौत किसी बीमारी से होना मान रही है। हालांकि सही कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।
युवक हरियाणा के मानेसर स्थित टोल प्लाजा पर काम करता था। शनिवार अलसुबह भीखेपुर के ग्रामीणों ने पुलिस को हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने शव के पास से बैग और मोबाइल बरामद किया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें कपड़े मिले। जेब से दो मोबाइल व 2800 रुपये भी मिले। पुलिस ने मोबाइल के डिस्चार्ज होने पर दूसरी बैटरी डालकर फोन नंबरों पर संपर्क कर मृतक की पहचान की।

साथ ही मृतक के परिजनों को जानकारी दी। फोन पर बात करने वाले विनीत ने मृतक का नाम दीपू (28) पुत्र रामकरन निवासी गांव खजुरिया कला चित्रकूट बताया। विनीत ने बताया मृतक उसका चाचा था। वह हरियाणा के मानेसर स्थित टोल प्लाजा पर काम करता था। शुक्रवार को वह टोल पर अपने साथियों से ट्रेन से घर जाने की बात कहकर निकला था।
शनिवार को अजीतमल कोतवाली की मुरादगंज चौकी क्षेत्र में उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजा विनीत अपने चाचा के हाईवे पर पहुंचने की बात से हैरान है। घटनास्थल पर मौजूद गांव वालों व हाईवे वैन के स्टाफ के अनुसार मृतक रात दो बजे हाईवे किनारे पैदल जाते हुए देखा गया था।
मुरादगंज चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि मृतक का सामान सही-सलामत है और शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। प्रथम दृष्टया किसी बीमारी से मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ होगी।