फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of boy found in hamirpur

दो दिन से लापता बालक का नाले में मिला शव, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों का फूटा गुस्सा

Sun, 18 Aug 2019 05:38 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Aug 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body of boy found in hamirpur
आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर में दो दिन पहले राठ कस्बे के गुलाबनगर मोहल्ले से गायब हुए छह वर्षीय बालक ऊदल का रविवार सुबह नहर किनारे नाले में शव बरामद हुआ। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली के सामने महोबा मार्ग जाम कर दिया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी हेमराज मीणा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बता दें कि 16 अगस्त की सुबह राठ कस्बे के गुलाबनगर मोहल्ला निवासी राजेन्द्र अनुरागी का छह बर्षीय पुत्र ऊदल रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। पुलिस ने बच्चे की खोजबीन में काफी हाथ पैर मारे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दो दिन से लापता बच्चा पुलिस के लिए पहेली बनता जा रहा था, जिसे हल करने का कोई सूत्र समझ से परे था।
विज्ञापन

परिजनों की आशंका पर पुलिस ने पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह मलहोंवा रोड पर नहर किनारे नाले में बच्चे का शव मिलने पर हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक बच्चे के परिजन पड़ोसी पर बच्चे को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दर्जनों लोगों ने कोतवाली के सामने रोड जाम कर दिया है। पुलिस परिजनों को समझा बुझा कर जाम खुलवाने के प्रयास ने जुटी हुई है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed