फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of B.Ed student found hanging from tree

कन्नौज: पेड़ से लटका मिला बीएड छात्र का शव, सौरभ की मौत से बुझा घर का इकलौता चिराग

Tue, 19 Jan 2021 06:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Jan 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Dead body of B.Ed student found hanging from tree
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज जिले में मैनपुरी जनपद के बीएड छात्र का शव सरैया में मंगलवार को एक पेड़ पर फंदे में लटका मिला। छात्र सोमवार सुबह से गायब था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम सरैया निवासी राजेश्वर अपने खेत में शिवाला रोपने पहुंचे तो पेड़ पर युवक का शव फंदे पर लटका देख दंग रह गए।
विज्ञापन


सूचना पुलिस को दी गई। शव की शिनाख्त मैनपुरी जनपद के ग्राम नगला कंज जासमई निवासी सौरभ यादव(22) पुत्र जयदन सिंह के रूप में हुई। सौरभ के पिता एक इंटर कालेज में सिक्योरिटी गार्ड हैं। जानकारी पर एसआई सतीश चंद्र यादव व आनंद पांडेय पहुंच गए।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सौरभ बीएड का छात्र था। सोमवार सुबह नौ बजे के करीब घर से निकला था। इसके बाद से पता नहीं चल रहा था। घटनास्थल की दूरी सौरभ के घर से महज डेढ़ किलोमीटर के करीब है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि सौरभ परिजनों के आलू बेचने का हिसाब मांगने पर नाराज होकर घर से निकल आया था। इसके बाद नहीं लौटा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


सौरभ की मौत से बुझा घर का इकलौता चिराग
सौरभ यादव पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। वह घर में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। माता-पिता व बहनें रो-रोकर बेहाल थीं। घटनास्थल से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर तीन दोने, एक क्वार्टर शराब, एक पानी की बोतल, मूंगफली, माचिस रखी मिली। इससे परिजन घटनास्थल पर सौरभ के अलावा और भी लोगों के होने का शक जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed