फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of a young man found in etawah, one eye missing and cut on the stomach

Etawah: रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, एक आंख गायब...पेट पर लगा था कट, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 02 Jun 2023 04:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Jun 2023 04:12 PM IST
सार

Etawah Crime: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव से एक आंख गायब थी और पेट पर कट लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Dead body of a young man found in etawah, one eye missing and cut on the stomach
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा में डीएफसी रेलवे लाइन के पास शुक्रवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की एक आंख गायब थी और पेट में कट लगा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

रवि कठेरिया निवासी नगला भिकन ने बताया कि उनका बेटा प्रदीप उर्फ छोटू गुरुवार शाम छह बजे शौच के लिए निकला था। काफी देर तक घर नहीं आने पर उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उसका शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

बेटे का शव उदयपुरा में डीएफसी रेलवे लाइन के पास पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंचकर बेटे के शव से एक आंख गायब और पेट में कट लगा देखा। पिता ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तहरीर दी है। इसमें बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक प्रदीप मजदूरी करके पिता का सहयोग करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed