फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of a young man found hanging in the garden, was worried about his wife going to her maternal home

Auraiya Crime: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी के मायके जाने से था परेशान, जानें पूरा मामला

Fri, 16 Jun 2023 04:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Jun 2023 04:09 PM IST
सार

Auraiya Suicide: कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि ग्राम प्रधान अनिल कुमार सहित परिजनों ने कार्रवाई न करने का प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in the garden, was worried about his wife going to her maternal home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर निवासी युवक ने पत्नी के मायके जाने से क्षुब्द होकर बाग में आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंचे परिजन शव को फंदे से उतार कर घर ले गए। परिजनों के कार्रवाई न करने की मांग पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव परिजनों को ही सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

आदमपुर निवासी रामदेवी ने बताया कि उसका बेटा मनोज(40) शटरिंग लगाने का काम करता था। वह नशे का आदी था। नशा करने के बाद वह परिजनों के साथ आए दिन मारपीट करता था। जिसके चलते बीते दो महीने पहले उसकी पत्नी कमला देवी नाराज होकर अपने मायके दादरा थाना चकरनगर इटावा चली गई थी।
विज्ञापन

बेटा कुलदीप भी (16), उसकी विवाहिता पुत्री पायल के साथ उसकी ससुराल छिबरामऊ में था। इस समय मनोज दो छोटी बेटियों आंचल व पलक के साथ घर पर रह रहा था। शुक्रवार सुबह चार बजे मनोज घर से शौचक्रिया के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव मिलने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने कार्रवाई न करने का प्रार्थना पत्र दिया
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजनों ने मृतक को नशे का आदी बता कर कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि ग्राम प्रधान अनिल कुमार सहित परिजनों ने कार्रवाई न करने का प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed