{"_id":"615b54248ebc3e0de90f77da","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-a-beam-in-chandapur-village-pukhrayan-news-knp656321373","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदापुर गांव में बीम की सरिया में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदापुर गांव में बीम की सरिया में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
चांदापुर गांव में युवक का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर गांव में एक युवक का शव मकान के पीछे बीम की निकली सरिया में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चांदापुर गांव निवासी मानसिंह ने बताया कि उनका मझला बेटा सूरज सिंह (22) रविवार की रात भोजन करने के बाद घर में सोने चला गया। सोमवार की सुबह जब गांव के लोग खेतों के लिए निकले तो मकान के पीछे बीम में निकली सरिया में रस्सी के सहारे उसका शव लटकता हुआ देख।
इसकी जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना कोतवाली में देने पर कोतवाली राजेश कुमार सिंह और उपनिरीक्षक चैनपाल सिंह ने पहुंच कर जांच की।
कोतवाल ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मृतक की मां कुंती देवी, भाई कुंवर सिंह, महाराज सिंह, बहन आरती, अलमोन व अंशो रो-रो कर बेहाल हो गईं।