{"_id":"61210e8b8ebc3e79cc143280","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-noose-akbarpur-news-knp6473846187","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। सट्टी थाना क्षेत्र के ततारपुर में शनिवार की सुबह एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। इसके बाद परिजनों से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ततारपुर निवासी विष्णु नायक (23) दैनिक उपयोगी वस्तुओं की फेरी लगाकर बिक्री करता था। शुक्रवार रात वह घर लौटा और कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह पत्नी नीतू कमरे में गई तो छत के कुंडे में फंदे से उसका शव लटका दिखा।
उसके चीखने पर सास गुड्डी देवी भी मौके पर पहुंची और बिलखने लगी। जानकारी पर मोहल्ले के लोग जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन
इस दौरान परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद गांव के बाहर खेत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ सट्टी कपिल दुबे ने बताया कि परिजनों के इनकार पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। (संवाद)