फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead bodies of lovers found hanging on the same noose in Kanpur

Kanpur : एक ही फंदे पर लटकते मिले प्रेमियों के शव, देर रात पुलिस और फोरेंसिक जांच को पहुंचे अफसर

Fri, 17 Feb 2023 10:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 10:17 AM IST
सार

पनकी थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
Dead bodies of lovers found hanging on the same noose in Kanpur
हादसे के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गुरुवार देर रात पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत शताब्दी नगर के अरावली भवन सी ब्लॉक में युवक और युवती के शव एक ही फांसी के फंदे पर लटकते मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फोरेंसिक के साथ घटना के साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसीपी पनकी ने जांच शुरू की।  वहीं, आसपास के लोगों में मृतक युवक-युवती के प्रेमी युगल होने की चर्चा है। उन लोगों के अनुसार प्रेमी के घर पर देर शाम युवती आई थी। इसके बाद दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, अरावली भवन निवासी (34) वर्षीय मोहन सिंह उर्फ मोनू चौहान सात माह पहले फ्लैट में पत्नी राखी और एक बेटी के साथ रहने आया था। मोहन के काफी समय पहले से रतनपुर कॉलोनी निवासिनी (22 वर्षीय) आरजू शर्मा से प्रेम संबंध हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पनकी पुलिस के अनुसार 26 फरवरी को आरजू की शादी थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर गुरुवार देर शाम वह मोहन के फ्लैट पर पहुंची और एक ही फंदे से दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। एसीपी पनकी निशंक शर्मा ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed