फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead bodies of farmers, laborers and youth were found hanging in Unnao

Unnao Suicide Cases: किसान, मजदूर और युवक के शव लटके मिले, वजह तलाश रही पुलिस

Sun, 11 Sep 2022 07:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Sep 2022 07:37 PM IST
सार

माखी, मौरावां और औरास थाना क्षेत्रों में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि अब तक आत्महत्या के इन मामलों के पीछे की सही वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
Dead bodies of farmers, laborers and youth were found hanging in Unnao
शिवरतन का शव मिलने के बाद घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किसान, मजदूर और युवक के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। माखी थानाक्षेत्र के गांव सुदेशा बहादुरपुर निवासी शिवरतन (35) किसान था। रविवार सुबह वह खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था।

विज्ञापन

उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। मृतक के छोटे भाई संतोष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा और उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं मौरावां थानाक्षेत्र के पिंजरा गांव निवासी गुड्डू (24) मजदूर था। वह शराब का लती था। रविवार को उसका शव घर में पंखे से रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह नशे में गाली गलौज करता था। शनिवार को भी उसने गालीगलौज की थी। रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर औरास थाना क्षेत्र के गांव परसहरा निवासी लवकुश (21) शनिवार सुबह घर से बिना बताए निकला था। शाम तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो बाग में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आत्महत्या की बात कही है, लेकिन वजह नहीं बता पाए। बेटे की मौत से मां रामदेवी बेहाल हैं।

पुलिस ने बताया कि अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों ने आत्महत्या करके असमय अपनी जान दे दी है। अभी उनके ऐसा करने के कारणों की पुष्टि नहीं है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।  परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मामलों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed