फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DCP Reviews Security Arrangements at Nandeshwar Dham on First Monday of Sawan

Kanpur: डीसीपी ने नंदेश्वर धाम में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, भक्तों से की गंगा में सावधानी बरतने की अपील

Mon, 03 Aug 2026 08:50 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 03 Aug 2026 08:50 AM IST
सार

Kanpur News: सावन के पहले सोमवार पर सरसौल स्थित प्रसिद्ध श्री नंदेश्वर शिव धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, आसपास के मार्गों और पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
DCP Reviews Security Arrangements at Nandeshwar Dham on First Monday of Sawan
डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने परखी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहले सोमवार के पावन अवसर पर सरसौल स्थित प्रसिद्ध श्री नंदेश्वर शिव धाम में तड़के से ही हजारों शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने खुद नंदेश्वर धाम पहुंचकर जमीनी स्तर पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

मंदिर परिसर व ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा

डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने नंदेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और इसके बाद मंदिर परिसर तथा आसपास के तालाब क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और यातायात (ट्रैफिक) ड्यूटी में लगे जवानों को सख्त निर्देश दिए। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

DCP Reviews Security Arrangements at Nandeshwar Dham on First Monday of Sawan
गंगा स्नान के दौरान सावधानी बरतने की अपील - फोटो : amar ujala

ढोड़ी घाट पहुंचे डीसीपी, गहरे पानी में न जाने की अपील

मंदिर निरीक्षण से पूर्व डीसीपी सबसे पहले गंगा किनारे स्थित ढोड़ी घाट पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर जल भर रहे थे। वहां उन्होंने श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने और बच्चों को गहरे पानी में न ले जाने की भावुक अपील की। इसके साथ ही घाट पर तैनात गोताखोरों और पुलिस टीमों को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

संत प्रेमानंद महाराज की तपस्थली और 'इच्छापूर्ति' शिवलिंग की मान्यता

सावन के महीने में नंदेश्वर शिव धाम का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। मान्यता है कि विख्यात संत प्रेमानंद जी महाराज ने गृह त्याग करने के बाद इस पावन धाम में कई दिनों तक साधना की थी। यहां स्थापित शिवलिंग को "इच्छापूर्ति शिवलिंग" के नाम से जाना जाता है, जहां दूर-दराज से आने वाले लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर बाबा आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से शांति बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed