Farrukhabad: किराना व बिजली का सामान भरी डीसीएम जली, 35 लाख का नुकसान...दमकल ने एक घंटे में पाया काबू
Farrukhabad News: कादरीगेट थाने से कुछ दूर खड़ी डीसीएम में संदिग्ध हालातों में आग लग गई। हादसे में 35 लाख का किराना व बिजली का सामान जलकर राख हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कानपुर से किराना व बिजली का सामान लेकर पहुंची डीसीएम में संदिग्ध हालातों में आग लग गई। एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक 35 लाख का सामान जल कर राख हो चुकी था। कुछ लोग ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लगने की आशंका जता रहे हैं।
शहर के गंगानगर निवासी पुनीत दुबे का लाल दरवाजा-कादरीगेट के बीच में ट्रांसपोर्ट है। उनके यहां कानपुर से बिजली और किराना का सामान भरी डीसीएम शुक्रवार सुबह पहुंची। डीसीएम रत्नेश्वर महादेव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी थी। सुबह करीब सवा आठ बजे लोगों ने अचानक डीसीएम से आग की लपटें निकलते देखीं।
कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। चंद कदम दूर थाना पुलिस और राहगीरों ने इसकी सूचना दमकल को दी। साढ़े नौ बजे पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। गंगानगर के पुनीत दुबे ने बताया कि आग में करीब 35 लाख रुपये के सामान नुकसान हुआ है।
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लगने की आशंका
इसमें कई व्यापारियों का बिजली और किराना का माल भरा था। डीसीएम भी लगभग पूरी तरह जल गई है। सामान खाली कराया जा रहा, लेकि उसमें कुछ भी सही नहीं निकल रहा है। आग ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी है। घटना की तहरीर दी जाएगी।