फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DAV professor dies of heart attack during workshop in kanpur

कानपुर: कार्यशाला के दौरान डीएवी की प्रोफेसर को हार्ट अटैक, मौत

Sat, 15 Feb 2020 10:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Feb 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
DAV professor dies of heart attack during workshop in kanpur
डॉ. उपज्ञा अवस्थी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के डीएवी डिग्री कॉलेज में चल रही भूगोल विभाग की कार्यशाला के दौरान शुक्रवार को अर्थशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उपज्ञा अवस्थी को हार्ट अटैक पड़ गया। उन्हें कार्डियोलॉजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रतनलाल नगर निवासी डॉ. उपज्ञा (55) महिला महाविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. प्रेमा अवस्थी की बेटी थीं। डीएवी कॉलेज में पिछले सात दिन से भूगोल विभाग में मानचित्र विषय पर कार्यशाला चल रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यशाला का अंतिम दिन था। सभी विभागों के शिक्षक इसमें शामिल थे। डॉ. उपज्ञा भी इसमें मौजूद थीं। मुख्य अतिथि के रूप में डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी आए थे। कार्यशाला को संबोधित कर डीएम चले गए।

थोड़ी देर बाद डॉ. उपज्ञा ऑडिटोरियम में ही बेहोश हो गईं। उनको उपचार के लिए कार्डियोलॉजी अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। उपज्ञा के निधन की सूचना मिलने के बाद कार्यशाला का तुरंत समापन कर दिया गया।

मौत से पहले डीएम से संस्कृत में की थी बात
डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में आए डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी से डॉ. उपज्ञा ने संस्कृत में बात की थी। वह संस्कृत की बहुत अच्छी जानकार थीं। डॉ. अमित के अनुसारे डॉ. उपज्ञा के बेहोश होने की खबर मिलते ही उन्हें तुरंत गाड़ी सेे कार्डियोलॉजी अस्पताल भेजा गया था, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। 

कॉलेज में आज होगी शोकसभा
प्राचार्य डॉ. अमित के मुताबिक शुक्रवार सुबह 11.30 बजे कॉलेज में डॉ. उपज्ञा से मुलाकात हुई और 12 बजे उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। शनिवार को कॉलेज में शोकसभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed