Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daughters are the grace of the threshold; they are like roses...

Kanpur News: देहरी की आब होती हैं, बेटियां गुलाब होती हैं...

Sun, 15 Nov 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Daughters are the grace of the threshold; they are like roses...
कानपुर। लाजपत भवन में शनिवार को सुमिरन संस्था की ओर से आयोजित 17वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कविता के हर रंग ने अपनी छाप छोड़ी। दिवंगत केजी तिवारी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से आए कवियों ने देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। दिल्ली की कवयित्री प्रीति त्रिपाठी ने बेटियों के महत्व पर रचना देहरी की आब होती हैं, बेटियां गुलाब होती हैं... सुनाई तो खूब तालियां बजीं।
विज्ञापन


कवि प्रियांशु गजेंद्र ने दिन से क्या घबराना, दिन तो आते-जाते हैं..., डॉ. सरिता शर्मा ने जिनके पास पैसे के सिवा कुछ भी नहीं होता... रचना सुनाई। रीवा से आए अमित शुक्ला ने राम मंदिर और अहिल्या प्रसंग को कल्पनाशील अंदाज में प्रस्तुत किया। ग्वालियर के व्यंग्यकार तेज नारायण शर्मा ने अपनी रचना राजनीतिक मूल्य कुछ ऐसे गिरे, जेबकतरे तक विधायक हो गए... सुनाई तो सभागार ठहाकों से गूंज उठा। ग्वालियर के गीतकार राजकिशोर शर्मा राज ने पीर पर्वत सी पल में पिघल जाएगी, द्वार दिल के जरा खोलकर देख लो... सुनाकर वाह-वाही लूटी। इससे पहले सांसद रमेश अवस्थी ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर रजनेश रहे। संस्था के संयोजक आकर्षण तिवारी एडवोकेट ने अतिथियों और कवियों का स्वागत किया। कवयित्री डॉ. सरिता शर्मा ने अध्यक्षता की और कवि हेमंत पांडेय ने संचालन किया। समापन पर कवि मुरली परिहार ने आभार जताया। सम्मेलन में कवियों ने मनोरंजन के साथ सामाजिक विसंगतियों और सांस्कृतिक मूल्यों को भी स्वर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed