फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daughter returned from London... lodged report on father, allegation absconded after assaulting and robbing mo

Kanpur: लंदन से लौटी बेटी...पिता पर दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोप- मां से मारपीट व लूट के बाद फरार, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 02 Sep 2023 03:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Sep 2023 03:51 PM IST
सार

Kanpur News: भाई प्रशांत ने बताया कि नौबस्ता पुलिस ने पहले केस ही दर्ज नहीं किया। फिर उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद अब केस दर्ज किया है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
Daughter returned from London... lodged report on father, allegation absconded after assaulting and robbing mo
kanpur crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में किदवईनगर वाई ब्लॉक निवासी युवती ने पिता पर मां पर जानलेवा हमला कर घर में रखी नगदी और जेवरात लूटने का आरोप लगाया है। वह लंदन में पढ़ाई कर रही है। मां से मिली जानकारी के बाद यहां आकर पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन

नौबस्ता पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर गुरुवार को पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लंदन में पढ़ाई कर रही सिद्धात्री अवस्थी ने बताया कि उसके पिता राजेंद्र कुमार अवस्थी पोस्टल कालोनी में पंप ऑपरेटर हैं और शराब के लती हैं।
विज्ञापन

उनके बड़े भाई प्रशांत दिल्ली में ठेकेदारी करते हैं, जबकि दूसरे भाई प्रवीण लखनऊ में व्यवसाय करते हैं। घर पर पिता व मां अकेले रहते हैं। सिद्धात्री का आरोप है कि शराब के लती पिता ने पिछले महीने मां को बंधक बनाकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन पाइप भी हटा दिया था
इसके अलावा, सांस लेने में दिक्कत की वजह से उनकी नाक में लगा ऑक्सीजन पाइप हटा दिया। इसके बाद अपने साथी व पोस्टल कर्मी सुधांशु शुक्ला व चालक चंद्र किशोर पाल के साथ मिलकर घर में रखे 12 लाख रुपये नगद और 20 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने पहले केस ही दर्ज नहीं किया
सिद्धात्री का कहना था कि यह रकम भाइयों, पिता व मां ने उसकी शादी के लिए जोड़कर रखी थी। करीब 20 दिन पहले मां ने जब उसे व भाइयों को जानकारी दी तो तीनों भाई बहन कानपुर आए और पुलिस में शिकायत की। भाई प्रशांत ने बताया कि नौबस्ता पुलिस ने पहले केस ही दर्ज नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed