{"_id":"5de500638ebc3e5482770b6b","slug":"daughter-oppose-father-on-forced-marriage-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"11 साल की बेटी की जबरन शादी, पुलिस को आया फोन अंकल मेरी शादी रुकवा दो, मुझे पढ़ाई करनी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 साल की बेटी की जबरन शादी, पुलिस को आया फोन अंकल मेरी शादी रुकवा दो, मुझे पढ़ाई करनी है
Mon, 02 Dec 2019 06:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Dec 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में कक्षा छह की छात्रा पर शादी करने का परिजनों ने दबाव बनाकर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की मुहिम को तार-तार करने की कोशिश की। पिता की मंशा को भांपकर बेटी ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता गायब हो गया। खोजबीन कर पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़ लिया। थाने में पिता से शादी न करने का सहमति पत्र लिखवाया है। कल्यानपुर थाने के एक गांव की 11 साल की लड़की कक्षा छह की छात्रा है।

उसने 112 नंबर में पुलिस को सूचना दी कि पुलिस अंकल मेरी शादी रोकवा दो, मुझे पढ़ाई करनी है। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी पिता लापता हो गया।
पुलिस किसी तरह से दबाव बनाकर आरोपी पिता को पकड़ लिया। थाने में छात्रा ने पिता पर आरोप लगाया कि उसकी शादी उन्नाव के बीघापुर थाने के भगनाखेड़ा गांव के 28 साल के युवक से तय की है।
पुलिस किसी तरह से दबाव बनाकर आरोपी पिता को पकड़ लिया। थाने में छात्रा ने पिता पर आरोप लगाया कि उसकी शादी उन्नाव के बीघापुर थाने के भगनाखेड़ा गांव के 28 साल के युवक से तय की है।
दस दिसंबर को बारात आनी है। वह शादी से संतुष्ट नहीं है। युवक का पहले से लड़की के घर आता जाता है। पिता से शादी को मना कर चुकी है। इसके बाद भी जबरन शादी करने का दबाव बना रहे हैं। पिता शराब के नशे में उसे धमकाते हैं।
तभी उसने पुलिस को सूचना दी है। थानेदार जेपी उपाध्याय ने बताया कि लड़की ने पढ़ाई की वजह से शादी रोकवाने की शिकायत की है। शादी कराने का प्रयास किया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पिता को थाने में बैठाया गया है।