फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Daughter of Excise Department soldier posted in Kanpur dehat missing

कानपुर देहात में तैनात आबकारी विभाग के सिपाही की बेटी लापता, मचा हड़कंप

Fri, 04 Sep 2020 12:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 04 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Daughter of Excise Department soldier posted in Kanpur dehat missing
थाना कोतवाली फतेहपुर जिला - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र सीओ सिटी कार्यालय के पीछे तांबेश्वर नगर से कक्षा 6 की छात्रा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे लापता हो गई। परिवार के लोगों ने पूरे दिन खोजबीन की। उसका शाम तक पता नहीं लगा तब रात में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


चौकी पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है। सीओ सिटी कार्यालय के पीछे आबकारी विभाग में तैनात सिपाही शिवबरन का घर है। सिपाही ने बताया बेटी अर्निमा उर्फ शिमानी (11) सुबह 10:30 बजे घर पर थी।
विज्ञापन


छोटा बेटा पड़ोस में ही दुकान में पर बिस्कुट लेने गया था। बेटा घर वापस आया तो  बेटी को कमरे से गायब देखा। तभी बेटी खोज की। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के घर में  सीसीटीवी फुटेज में बेटी घर के पीछे वाली गली में करीब 10:25 में जाती हुई दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद से बेटी लापता हो गई। इस दौरान एक धार्मिक रथ लेकर कुछ लोग गुजरे थे। उनकी तलाश की गई तो वह लोग भिटौरा हाईवे चौराहे पर मिले। पुलिस को सूचना देकर उन्हें भी पकड़ाया गया है। मोहल्ले व आसपास इलाके में खोजबीन की गई। कोई पता नहीं चला।

उनकी कोई परिवारिक रंजिश भी नहीं है। अभी तक फिलहाल कोई किसी तरह फिरौती का फोन भी नहीं आया है। आबूनगर चौकी इंचार्ज राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। करीब 1 घंटे तक इलाके में घटना की छानबीन की है। घर के सामने एक तालाब बना हुआ है लेकिन लड़की घर के पीछे कैमरे में जाती दिखी है।

इससे तालाब में डूबने की भी आशंका नहीं जताई जा रही है। लड़की के गायब होने के बाद मां उर्मिला का हाल बेहाल  है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच की जा रही है। लड़की को खोजने की हर कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed