फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Danger: Electrical lines passing over the house

खतरा : घर के ऊपर से गुजर रहीं विद्युत लाइनें

Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Danger: Electrical lines passing over the house
फोटो - फोटो : DEHAT
बिल्हौर। क्षेत्र के बेदीपुर गढ़ गांव में विद्युत विभाग की अनदेखी से कभी भी हादसा हो सकता है। यहां के खेतों में लगे नलकूपों की बिजली लाइन घरों के ऊपर से गुजरने से हमेशा खतरा मंडराता रहता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बेदीपुर गढ़ गांव के जयराम, रामविलास, सुरेश आदि ने बताया कि उनके घरों के पीछे स्थित खेतों में लगे नलकूपों के लिए विद्युत विभाग के कुछ स्थानीय कर्मियों ने रिहायशी घरों के ऊपर से ही तार गुजार दिए हैं, इससे छत पर जाना खतरे से खाली नहीं हैं और तो और बारिश और आंधी तूफान में कई बार यह तार स्पार्किंग के साथ टूटकर छतों पर ही गिर जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से घरों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों को छतों के ऊपर से हटाने की मांग की है, कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विद्युत अफसरों से गुहार भी लगाई पर स्थानीय विद्युत लाइनमैनों ने उन्हें गुमराह कर दिया। इस संबंध में एसडीएम बिल्हौर पीएन सिंह ने ग्रामीणों जल्द से जल्द घरों के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटवाने का आश्वासन दिया है।

फोटो

फोटो- फोटो : DEHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed