फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   daku babuli kol affects up election 2017

वाेटिंग में पांच लाख इनामी डाकू बबुली काेल का खाैफ, पुलिस, पीएसी ने की घेरेबंदी

Thu, 23 Feb 2017 01:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
daku babuli kol affects up election 2017
इनामी डाकू बबुली काेल
चित्रकूट में विधानसभा चुनाव के दाैरान डाकू बबुली काेल द्वारा गड़बड़ी करने की सूचना पर उसके गांव मारकुंडी गांव अाैर अास-पास के क्षेत्राें में भारी संख्या में पुलिस व पीएससी बल ने घेरेबंदी कर दी है। सूचना के मुताबिक पांच लाख का इनामी डाकू बबुली काेल अपने गांव के पाेलिंग स्टेशन पर वाेटिंग के दाैरान कुछ गड़बड़ी कर रहा था। इसकी जानकारी हाेते ही माैके पर भारी संख्या में पुलिस बल उसके गिरफ्तारी के लिए पहुंच गई। फिलहाल गांव में पुलिस उसकी खाेजबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि पाठा के बीहड़ों में इन दिनों बबुली कोल गिरोह फायर और मैन पावर में सबसे ऊपर है। डाकू बबुली कोल इस मामले में गुरु बलखड़िया के नक्शे कदम पर चल पड़ा है। गुरु के बराबर आने में चेले के सामने मात्र ‘दो कदम’ यानी दो लाख रुपए का फासला भर है।
विज्ञापन


दस्यु बबुली कोल मूल रूप से डोंड़ामाफी (मानिकपुर) का रहने वाला है। पाठा के बीहड़ों में लगभग ढाई साल से सक्रिय है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बलखड़िया गैंग के साथ आपराधिक जीवन शुरू करने वाले बबुली कोल की शोहरत खतरनाक डकैतों मेें है। वह बलखड़िया का दाहिना हाथ रहा है। बलखड़िया के मारे जाने के बाद गैंग के सदस्यों ने उसे लीडर मान लिया था। बलखड़िया पर यूपी और एमपी की ओर से साढ़े सात लाख रुपए का ईनाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बबुली कोल पर यूपी पुलिस ने दो लाख रुपए और एमपी ने 50 हजार का ईनाम घोषित किया था। हाल ही में यूपी सरकार ने अपनी ईनामी रकम बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दी थी, यानी बबुली के सिर पर साढ़े पांच लाख रुपए का ईनामी ताज बंध गया है। ईनाम की इस ‘ताजपोशी’ के साथ बबुली अपने गुरु बलखड़िया के करीब पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed