फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dadanagr, govindpuri jam on the bridge relief

दादानगर, गोविंदपुरी पुल पर जाम से राहत

Fri, 29 Apr 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dadanagr, govindpuri jam on the bridge relief
सुबह 11.25 बजे खाली पड़ा दादानगर पुल। - फोटो : amarujala
कानपुर। बुधवार तक दादानगर पुल पर पाइप लाइन का जो मैटेरियल सड़कों तक बिखरा रहता था, उसे जेसीबी से किनारे किया गया। क्रासिंग पार करने के बाद सीटीआई की ओर जाने वाली खुदी सड़क भी पाट दी गई जिसकी वजह से थोड़ी दिक्कत ही सही लेकिन दो पहिया और चार पहिया वाहन आसानी से गुजरते रहे। क्रासिंग के पास ट्रैफिक व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक सिपाही मुस्तैद रहे। दो सिपाही ठीक क्रासिंग पर तो उससे पहले और दो सीटीआई चौराहे के पास खड़े थे। गोविंदपुरी पुल पर गुरुवार सुबह और शाम ट्रैफिक तो रोज की तरह था लेकिन जाम नहीं दिखा। चावला चौराहे पर दो होमगार्ड और फजलगंज की ओर दो गार्ड व एक टीएसआई की ड्यूटी थी। ट्रैफिक डॉयल 100 भी कभी चावला चौराहा तो कभी फजलगंज की ओर पेट्रोल पंप के सामने खड़ी नजर आ रही थी। होमगार्डों की एक टुकड़ी चावला चौराहे पर दूसरी मोटर शोरूम केसामने तो तीसरी पेट्रोल पंप के सामने मुस्तैद थी। रोज की तरह बृहस्पतिवार को गोविंदपुरी पुल चढ़ने से पहले वाहन सवारों को बैंकों और शोरूमों के वाहनों के अतिक्रमण का सामना नहीं करना पड़ा। सभी गाड़ियां सड़क से हटकर फुटपाथ पर खड़ी नजर आईं। इसी तरह फजलगंज पेट्रोल पंप की ओर पुल का सड़क तक फैला मलबा भी सिमटा हुआ था।
विज्ञापन

प्रवेश करते रहे चार पहिया ः फजलगंज की ओर से कारों का गोविंदनगर की ओर जाने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। जबकि चावला चौराहे पर इसको लेकर सिपाही काफी सख्त थे, लेकिन चौराहे से न जाकर सी ब्लाक की गलियों से चार पहिया वाहन बेधड़क पुल से आवागमन करते रहे।
विज्ञापन

जाम  से निजात की एक बाधा खत्म हुई 
कानपुर। गोविंदपुरी और दादानगर पुल पर जाम से निजात की एक बाधा खत्म हो गई है। दूसरी बड़ी बाधा खुदाई की एक मई तक खत्म हो जाएगी। सात दिन में पुराने बिजली के खंभे हटवा दिए जाएंगे। एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने संबंधित विभागों को सर्विस लेन चौड़ी करने समेत अन्य काम 15 दिन में पूरे करने को पत्र लिखा है। बृहस्पतिवार को आईआईए भवन में हुई उद्योग बंधु की बैठक से लौटते समय डीएम कौशलराज शर्मा ने एडीएम सिटी के साथ दादानगर पुल पर तीन प्वाइंट पर रुककर खुद स्थिति देखी। गोविंदपुरी और दादा नगर पुल पर जाम से साउथ के लोगों की दिक्कत ‘अमर उजाला’ के उठाने पर जिला प्रशासन राहत देने को सक्रिय हो गया है। गुरुवार को दादा नगर ओवर ब्रिज सीटीआई की ओर जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने का काम पूरा कर लिया गया। सड़क चलने लायक कर दी गई है। गुरुवार रात में सड़क के इस पर डामर करने की बात कही गई है। दादा नगर ओवर ब्रिज पर फायर स्टेशन फजलगंज की ओर जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने का काम एक अप्रैल तक पूरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed