एनकाउंटर में मारा गया खूंखार डाकू ललित पटेल, तीन को जला कर मारने का किया था घिनौना अपराध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस डाकू के बारे में लोगों का कहना था 'वो हैवान है, तीन को जलाकर मार डाला... इसी से आपको उसके खौफ की कहानी मालूम पड़ गई होगी। और अधिक जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट...
मुठभेड़ के दौरान गैंग के तीन साथी भागने में सफल रहे। मौक से एक रायफल, कारतूस से भरा पट्टा और भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद की गई है। जुलाई माह की शुरुआत में ही वह तीन लोगों की हत्याकर जलाने के मामले में ज्यादा सुर्खियों में आया था।
पुलिस ने ललित पटेल को नयागांव थानाक्षेत्र के पोखरवार जंगल में मुखबिर की सचूना पर घेराबंदी कर मार गिराया। यह जंगल चित्रकूट सीमा से लगता है जो मध्यप्रदेश में पड़ता है। अभी बीते दिनों ललित पटेल गैंग ने डाकू गोप्पा गैंग की मुखबिरी करने के शक में थरपहार क्षेत्र से मुन्ना यादव समेत तीन लोगों को अपहरण करके मार दिया था।