फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dacoit babuli kol shot by his gangster

डकैत सरगना बबुली कोल को उसके खास गुर्गे ने मारी गोली

Thu, 04 May 2017 01:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 04 May 2017 01:02 AM IST
सार

-कंधे को चीरकर निकली गोली, शादी समारोह में नाचे डकैत, सोती रही पुलिस
-हमलावर लवलेश के भी मारे जाने की चर्चा, बबुली की कथित प्रेमिका को जड़ दिया था चांटा
-चार दिन पहले ममेरी बहन को छेड़ने पर बबुली ने लवलेश को पीटकर निकाला था गैंग से

विज्ञापन
dacoit babuli kol shot by his gangster
बबुली कोल (फाइल फोटो)

विस्तार

बीहड़ में गैंगवार तेज हो गया है। मंगलवार रात सात लाख के इनामी बबुली को उसी के खासमखास रहे लवलेश कोल ने एक शादी समारोह में गोली मार दी। घायल बबुली का इलाज एक झोलाछाप से कराया गया। मानिकपुर थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है। देर रात गैंग सदस्यों द्वारा लवलेश को मार दिए जाने की भी चर्चा रही, पर पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


चार दिन पहले ममेरी बहन से छेड़छाड़ करने पर बबुली ने लवलेश को लाठियों से पीटकर गैंग से निकाल दिया था। मंगलवार रात मानिकपुर थाना क्षेत्र के नागर गांव में कोल बिरादरी की एक लड़की की बारात आई थी। शादी में डकैत सरगना बबुली कोल अपने एक दर्जन साथियों के साथ शामिल हुआ। शराब के नशे में धुत बबुली कोल और अन्य डकैतों ने डीजे पर देर रात तक डांस किया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इसी बीच पचास हजार का इनामी डकैत लवलेश कोल भी समारोह में पहुंच गया। वह भी शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन


लवलेश ने शादी में आई दस्यु सरगना बबुली कोल की कथित प्रेमिका ‘ठकुराईन’ को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर बबुली कोल उससे भिड़ा तो लवलेश ने तमंचे से सरगना को गोली मार दी। गोली उसके बाएं कंधे को चीरती हुई निकल गई। शादी समारोह में भगदड़ मच गई। दस्यु सरगना लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गिरोह के सदस्य घेराबंदी करते, इससे पहले ही लवलेश जंगल की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंग के डकैत घायल सरगना को कंधे पर लादकर जंगल की ओर ले गए। सूत्रों के मुताबिक वहीं मानिकपुर कस्बे के एक झोलाछाप डाक्टर से उसका इलाज कराया। मानिकपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कांबिंग के बाद भी डकैतों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed