सोलर पैनल में लगी बैट्री फटने से सिलिंडर में विस्फोट, नौ घर जले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा धनकोली के मजरे भगवानदास खेड़ा निवासी बिंदा प्रसाद पुत्र पूरन के घर में मंगलवार दोपहर सोलर पैनल से जुड़ी बैट्री फट गई थी। इससे छप्पर में आग लग गई। बिंदा प्रसाद जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग रसोई तक पहुंच गई और सिलिंडर ने आग पकड़ ली। इस बीच तेज आवाज के साथ सिलिंडर में भी विस्फोट हो गया और पूरे घर में आग लग गई। मंगलवार दोपहर तेज हवा चलने से आग ने भयावह रूप ले लिया और पड़ोस के बाबूराम, सत्यनारायण, रजनी देवी, किशन, मनोज, बच्चू, लल्लू, विनोद, सोमवती के घरों में भी आग फैल गई। बिंदा प्रसाद ने बताया कि घर बनवाने के लिए घर में रखा डेढ़ लाख रुपये आग में जल गए। देर शाम आगजनी की सूचना पर एसडीएम प्रभुदयाल राजस्व विभाग के कर्मियों के साथ गांव पहुंचे। आग से हुए नुकसान का आकलन कर उन्होंने पीड़ितों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया है।