फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cyclist hit by tractor, dies

Kanpur News: साइकिल सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 25 Feb 2026 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 25 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Cyclist hit by tractor, dies
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रूरा रोड पर सोमवार देर रात सब्जी लेकर घर लौट रहे साइकिल सवार फैक्टरी कर्मी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नरिहा निवासी विशाल कुमार (25) कानपुर में प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे। सोमवार देर शाम करीब शाम सात बजे के करीब वह अकबरपुर से वापस नरिहा जा रहे थे। मजनूशाह बाबा मजार के आगे आसरा आवास कालोनी के पास पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर उसे टक्कर मार घायल कर दिया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, वहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर पहुंचे विशाल के चाचा सुरेश चंद्र ने बताया कि भतीजे की 14 मार्च को शादी गजनेर में तय थी। घर में खुशी को माहौल था। शादी के कार्ड अधिकतर बंट चुके थे। वह कुछ दिन पहले कानपुर से वापस आया था सोमवार को शादी के कपड़े व अन्य सामान घर में रखने के बाद मां रानी देवी ने उसे बाजार से सब्जी लेकर आने को कहा था। वह सब्जी लेकर वापस गांव आ रहा था। अनहोनी पर मां रानी देवी, भाई अंशू, स्वजन बिलखते रहे। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed